IISER Kolkata Vacancy: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, कोलकाता ने विभिन्न ग्रुप ‘ए’ पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए केंद्रीय/ राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, स्वायत्त निकायों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अनुसंधान एवं विकास संगठनों में कार्यरत पात्र अधिकारियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित कर रहा है।
IISER Kolkata Vacancy Date
आवेदन करने की शरू तिथि : 8 अक्टूबर 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 7 नवंबर 2024
शैक्षणिक योग्यता
- सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए B.E./ B.Tech. में सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी या समकक्ष होनी चाहिए।
- डेप्यूटी पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए लाइब्रेरी विज्ञान/ सूचना विज्ञान/ डॉक्यूमेंटेशन विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों, साथ ही संबंधित क्षेत्र में पीएच.डी. की डिग्री भी अनिवार्य है।
- कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी की बैचलर डिग्री होना चाहिए।
- सहायक रजिस्ट्रार (ऑडिट के लिए) के लिए मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों।
आवेदन फीस
आवेदन फीस से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
आयु सीमा
सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 56 वर्ष, डेप्यूटी पुस्तकालयाध्यक्ष और कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के लिए 50 वर्ष और सहायक रजिस्ट्रार के लिए 40 वर्ष होना अनिवार्य है।
कितने पदों पर हो रही भर्ती
भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, कोलकाता में विभिन्न ग्रुप ‘ए’ पदों के लिए 4 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
कितनी होगी सैलरी
सैलरी से जुड़ी जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- IISER कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें।
- सभी आवश्यक विवरणों को सही ढंग से भरें, जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव।
- आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां, जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करें।
- वेदन पत्र पर सही तरीके से हस्ताक्षर करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजें।
- भेजे गए आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास रखें, ताकि भविष्य में संदर्भ के लिए उपयोग कर सकें।
- किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।
चयन प्रक्रिया
IISER कोलकाता भर्ती 2024 का चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू द्वारा किया जाएगा।
IISER Kolkata Vacancy Check
ऑफिशियल नोटिफिकेशन : डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन : यहाँ से करें